दही वडे /Dahi vade banane ki vidhi



दही वडे एक ऐसा व्यंजन है जो कभी भी बनाया जा सकता है दही वडे खाने मे बहुत ही स्वादिस्ट लगते है और यह बनते भी बहुत जल्दी है बहुत से लोग मुंग दाल के भी वडे बनाते है लेकिन उड़द की दाल की तो बात ही कुछ और होती है यह ऐसा व्यंजन है जो खाने मे तो अच्छा लगता ही है और देखने मे भी अच्छा लगता है 
          

वडे बनाने के लिए सामग्री 

( 3 से 4 लोगो के लिए  )

2 कप            उड़द की दाल
                   ( बिना छिलके की 5 से 6 घंटे भीगी हुई
हींग              1 चुटकी
नमक           1 चुटकी

वडे सर्व करने के लिए


1/2 किलो      दही (1/2 कप शक़्कर
                      डालकर फेटा हुआ )
1चम्मच          लाल मिर्च पावडर
1 चम्मच         भुना हुआ जीरे का पावडर
1/2 चम्मच      काला नमक
इमली की चटनी बनाने के लिए
2  कप             इमली भीगी हुई(गर्म पानी मे 2 घंटे )
1/2 कप           गुड़ या शक़्कर
1/4 चम्मच       राई और जीरा
1 छोटा चम्मच   तेल तड़का लगाने के लिये

इमली की चटनी बनाने की विधि


भीगी हुई इमली जब अच्छे से फूल जाये तो उसे हाथों से मसले और सारे रेसे और बिजे निकाल दे अब इसमें गुड़ डालकर फिर से मसले ताकि गुड़ गल जाये (जो लोग गुड़ नहीं खाते वह शक़्कर का उपयोग कर सकते  है )

अब इसे किसी मीडियम आकार के छेद वाली छलनी से छान ले ताकि जो बारीक़ कचरा है वह भी निकल जाये अब एक पेन मे तेल डाले जब तेल गर्म हो जाये तो उसमे राई और जीरा डालकर इमली की चटनी डाल दे और गैस बंद कर दे आप की इमली की चटनी तैयार है

वडे बनाने की विधि


सबसे पहले उड़द की दाल को 6 से 7 घंटे भीगा दे जब दाल अच्छे से फूल जाये तो उसे साफ पानी से धोकर किसी छलनी मे निकाल ले और सारा पानी नीथार ले
अब दाल को मिक्सर मे बारीक़ पीस ले (पानी का उपयोग कम करें ) अगर दाल पूरी तरह से नहीं पीस रही है तो आप थोड़े से पानी का उपयोग कर सकते है

लेकिन ध्यान रहे दाल पतली नहीं होना चाहिए नहीं तो आप के वडे नहीं बन पाएंगे जब दाल पीस जाये तो उसे किसी बर्तन मे निकाल ले और हाथो की सहायता से उसे तब तक फेटते रहे जब तक की दाल हल्की नहीं हो जाती (5 से 10 मिनट ) जब दाल हल्की हो जाये तो उसमे हींग और नमक डाल दे और अच्छे से मिला ले


वडे बनाने का तरीका

वडे भी कई तरीके के होते है कुछ लोग वडे गोल बनाते है तो कुछ चपटे आप अपनी इक्छानुसार वडे बना सकते है

सबसे पहले अपने हाथों मे पानी लगा ले अब थोड़ी सी दाल हाथों की ऊगलियों पर रखे और उसे चपटा करें अगर दाल हाथों मे चिपके तो  वापस से हाथों को गिला कर ले

फिर एक कढ़ाई मे तेल गर्म करें और वड़े बना कर धीमी आच पर तल ले जब वडे सुनहरे रंग के हो जाये तो एक बर्तन मे निकाल ले

अब एक बर्तन मे गर्म (गुनगुना ) पानी ले और वडो को 2 से 3 मिनट के लिए पानी मे डाल दे उसके बाद वडे को पानी से निकाल ले और हतेली पर रख के हल्का सा दबा कर उसका पानी निकाल दे और सर्व करने वाली पिलेट मे रखे अब वडे के ऊपर दही, इमली की चटनी, 1 चुटकी लाल मिर्च पावडर, 1 चुटकी जीरा पावडर,1 चुटकी काला नमक डाल कर सर्व करे आपके लाजवाब दही वडे बन के तैयार है

सावधानी

* दाल अधिक पतली नहीं होना चाहिए
* दही अच्छा गाढ़ा होना चाहिए
* वडो को धीमी आच पर ही पकाये
* दाल मे नमक


        

Comments