आज हम बनाते है लोकी का हलवा आप ने देखा होगा कि गाजर का हलवा तो सभी लोग खाते है लेकिन आज जो हम हलवा बनायेगे वह लोकी का है हम जानते है कि लोकी मे कई प्रोटीन होते है जो हमारे लिए लाभदायक है कुछ लोग इसे उबालकर बनाते है
लेकिन हम इसे बिना उबाले बनायेगे लोकी के हलवे को बडी आसानी से हम घर में ही बना सकते हैं इसे हम किसी भी तैयोहर पर बना सकते हैं तो आईये आज हम देखते हैं कि लोकी का हलवा किस तरह बनाते है
lauki ka halwa /लोकी का हलवा बनाने के लिए सामग्री
- ५०० ग्राम लोकी (१/२ किलो )
- १५० ग्राम शक़्कर (एक कप से थोड़ी ज्यादा )
- ३ से ४ इलायची
- ४ से ५ चमच्च नारियल का बूरा
- १२ से १४ किसमिस
- ५० ग्राम घी ( एक बडा चमच्च)
- ५ काजू (बारीक़ कटे हुए )
- ५ बादाम (बारीक़ कटे हुए )
lauki ka halwa /लोकी का हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरहा से धोके उसका छिलका उतार ले और थोड़ी सी लौकी को काटकर खाकर देखले कि लौकी कड़वी तो नहीं है क्योकि कभी कभी लौकी कड़वी होती है
- अब हम लौकी को कदूकस कर लेंगे फिर को हाथो की सहायता से दबाकर उसका सारा पानी निकाल देंगे
- गैस पर कढ़ाई गर्म होने रख देंगे अब उसमे एक चमच्च घी डालेंगे
- जैसे ही घी गरम हो जायेगा फिर उसमे हम डालेंगे कदूकस की हुई लौकी
- और लगातार उसे चलते हुए लौकी का पूरा पानी सूखा देंगे और तब तक पकाएंगे जब तक की लौकी घी न छोड़ दे
- जैसे ही लौकी घी छोड़ देगी हम गैस धीमी कर देंगे और उसमे डालेंगे शक्कर ,इलायची ,नारियल का बूरा ,किशमिस ,बारीक़ कटे हुए काजू और बारीक़ कटे हुए बादाम
- फिर हलवे को हम ५ मिनिट तक धीमी आंच पर सेकौर पकाएंगे उसके बाद गैस बंद कर देंगे
lauki ka halwa / लौकी का हलवा बनकर तैयार है ये खाने में बहुत ही स्वादिस्ट लगता है इसे गरमा गर्म सर्व करे
lauki ka halwa/लौकी का हलवा /बनाने के समय कुछ सावधानिया रखे
- लौकी का हलवा बनाने से पहले लौकी को टेस्ट कर के देख ले कही कड़वी तो नहीं
- लौकी को कद्दूकस कर के ज्यादा देर तक न रखे वरना लौकी काली हो जाएगी
- हलवे को धीमी आँच पर ही पकाये

Comments
Post a Comment